पिंडवाड़ा-बुजुर्ग पर हमला, हत्या के प्रयास के चार फरार आरोपी गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा-पिंडवाड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों थाना स्तर के टॉप-टेन में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक वारदात 15 अप्रैल की है।
आमली खारा फली निवासी 65 वर्षीय मंगलाराम गरासिया घर में सो रहे थे। इसी दौरान 10-12 लोग मोटरसाइकिलों पर पहुंचे। हाथों में लाठी, कुल्हाड़ी, सरिए थे। हमलावरों ने घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर घुसे। मंगलाराम के साथ मारपीट की। घर की दुकान में रखा सामान तोड़ा। फ्रिज में भी तोड़-फोड़ की। नुकसान पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक हमला पुरानी राजश और पैसों के विवाद में कियागया। परिवार के एक सदस्य के साथ पहले हुई मारपीट के मामले में सामाजिक स्तर पर फैसला हो चुका था। आरोपी पक्ष बदले की भावना रखता था।
पैसों की मांग कर रहा था। वारदात के बाद से आरोपी फरार थे। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस ने बिजोला भागली निवासी चतराराम 32, शंकरलाल 34, बाकी भागली निवासी दुर्गाराम 34, बिजोला भागली निवासी प्रकाश उर्फ पीनाराम 26 को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस निरीक्षक और थानाधिकारी महेन्द्र कुमार सीरवी के नेतृत्व में हुई। टीम में सहायक उप-निरीक्षक मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल विनोद कुमार, प्रकाश कुमार शामिल रहे।

