• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना के व्यापारी अनिकेत जेन की कार कुएं में गिरने से हुई मौत, शव व कार को जेसीबी से बांधकर बाहर निकाला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 10, 2026
in Local
0
फालना के व्यापारी अनिकेत जेन की कार कुएं में गिरने से हुई मौत, शव व कार को जेसीबी से बांधकर बाहर निकाला

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में रविवार शाम को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कुएं में गिर गई। हादसे में फालना निवासी व्यापारी अनिकेत जैन की मौत हो गई। ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला, जबकि कार को जेसीबी से बांधकर बाहर निकाला गया।हादसा सायरा थाना इलाके के रणकपुर घाटे में मग्गा के पास अमराई वेली के विकट मोड़ पर रविवार शाम 4:30 बजे हुआ। कुआं 50 फीट से ज्यादा गहरा है, लेकिन कार 10 से 12 फीट पर ही फंस गई थी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत कर शव को कुएं से बाहर निकाला

सूचना मिलते ही सायरा थानाधिकारी कानाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत कर शव को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सायरा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। कार के नंबरों के आधार पर मृतक की पहचान फालना हाल बाली निवासी व्यापारी अनिकेत (29) पुत्र सुरेश जैन हुई है।

फालना से सायरा की ओर अकेले आ रहे थे अनिकेत

जानकारी के मुताबिक, अनिकेत रविवार शाम को अपनी कार से फालना से सायरा की ओर अकेले आ रहे थे। इसी दौरान रणकपुर घाटे के अमराई वेली स्थित खतरनाक मोड़ पर करीब साढ़े 4 बजे कार की रफ्तार तेज होने से ड्राइवर संतुलन खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे स्थित कुएं में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

पाली-परीक्षा देने आए केसरपुरा का नवरत्न मीणा व सुमेरपुर के पालड़ी की मोनिका बस के पहिए के नीचे आने से हुए घायल

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page