• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-परीक्षा देने आए केसरपुरा का नवरत्न मीणा व सुमेरपुर के पालड़ी की मोनिका बस के पहिए के नीचे आने से हुए घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 10, 2026
in Local
0
पाली-परीक्षा देने आए केसरपुरा का नवरत्न मीणा व सुमेरपुर के पालड़ी की मोनिका बस के पहिए के नीचे आने से हुए घायल

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-पाली में रविवार को लैब असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक) की परीक्षा देने आए 2 अभ्यर्थियों के साथ हादसा हो गया। एक युवक और युवती एग्जाम देने के बाद रोडवेज बस में बैठ रहे थे, तब ही भीड़ में धक्का लगने से दोनों नीचे गिर गए। इसी दौरान रोडवेज बस का एक पहिया दोनों के पैरों के ऊपर से निकल गया। इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया है।

जानकारी के अनुसार- सिरोही जिले के फतेह नगर केसरपुरा केशपुरा निवासी नवरतन मीणा पुत्र मूलाराम और पाली जिले पालड़ी गांव निवासी मोनिका पुत्री प्रकाश कुमार रविवार को लैब असिस्टेंट की परीक्षा देने आए थे।

शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद अन्य अभ्यर्थियों की तरह ये भी नया बस स्टैंड पहुंचे। परीक्षा के चलते बसों में भीड़ ज्यादा थी। दोनों बस में चढ़ रहे थे। इस दौरान धक्का लगने से दोनों नीचे गिर गए। इसी दौरान बस रवाना हो गई और बस का पिछला पहिया दोनों के पैरों के ऊपर से गुजर गया।

इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां खड़े दूसरे अभ्यर्थी टैक्सी में दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

Previous Post

सोजतरोड फरार ईनामी अपराधी घेवरराम गिरफतार,  जाडन से किया दस्तयाब

Next Post

फालना के व्यापारी अनिकेत जेन की कार कुएं में गिरने से हुई मौत, शव व कार को जेसीबी से बांधकर बाहर निकाला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page