भीमाणा में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग राहगीर की मौत, पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के भीमाणा के निकट तेज गति बाइक की टक्कर से युवक की मौत,अज्ञात बाइक सवार की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा भीमाणा पुलिस चौकी प्रभारी हीर सिंह चौहान घटनास्थल पहुंचे व 108 एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस वहां से घायल को चिकित्सालय ले गए जहां घायल ग़मा राम पुत्र नगाराम उम्र 60 वर्ष निवासी अमरिया तनी भीमाणा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया
दुर्घटना के बाद ग्राम सेवा सहकारी समिति भीमाणा के अध्यक्ष नेकाराम गरासिया व उपला भीमाणा उपसरपंच रामाराम गरासिया की सहायता से शव को मोर्चरी भिजवाया व भीमाना चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर जयप्रकाश मीणा से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया
थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि दुर्घटना की जांच भीमाना चौकी प्रभारी हीर सिंह चौहान कर रहे हैं वही अज्ञात बाइक सवार की भी तलाश की जा रही है
