• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जज के सामने पति-पत्नी ने एक-दूसरे को पहनाई मालाः अनबन के कारण 2 साल से अलग रह रहे थे; जालोर में लगी लोक अदालत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0
जज के सामने पति-पत्नी ने एक-दूसरे को पहनाई मालाः अनबन के कारण 2 साल से अलग रह रहे थे; जालोर में लगी लोक अदालत

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में 2 साल से अनबन के कारण अलग रह रहे पति-पत्नी ने शनिवार को फिर से एक साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने जिला जज के सामने एक दूसरे को वरमाला निभाई और जीवनभर साथ रहने की कसम खाई।

इसके बाद महिला अपने पीहर जाने की बजाय पति के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई। यह नजारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के निर्देश पर जालोर कोर्ट में लगी लोक अदालत में दिखाई दिया।

2 साल से अलग रह रहे थे

दरअसल, जिले के सांचौर क्षेत्र निवासी भरत कुमार (31) पुत्र रमेश कुमार जीनगर और उम्मेदाबाद निवासी रिकु कुमारी (29) पुत्री पारसमल की परिजनों की सहमति से 2016 में हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई थी।

लेकिन शादी के कुछ समय बाद विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि 2 साल पहले दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला लिया। पत्नी रिकु कुमारी अपनी दो बच्चियों के साथ अपने पिता पारसमल के पास चली गई और वहीं रहने लगी।

परिवार व अन्य लोगों की समझाइश पर भी मामला नहीं सुलझा तो पत्नी रिकु कुमारी ने कोर्ट में दाम्पत्य जीवन की पुनर्स्थापना के लिए मामला दर्ज कराया गया, जो पारिवारिक न्यायालय में लंबित चल रहा था।

आज शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में बेंच के अध्यक्ष जिला जज बन्नालाल जाट, सदस्य पैनल अधिवक्ता भंवरलाल सोलंकी ने दोनों पत्नी-पत्नी में समझाइश करवाई। इस दौरान लड़की के वकील महिपाल सिंह भाटी और लड़के पक्ष के वकील भूरसिंह देवकी ने भी पूरा सहयोग किया।

सभी की समझाइश पर दोनों पती-पत्नी जीवन भर साथ रहने के लिए सहमत हुए। उसके बाद कोर्ट में जिला जज बन्नालाल जाट के सामने एक दूसरे को माला पहनाई और जीवन भरसाथ रहने की कसम खाई। इसके बाद महिला को उसके पति के साथ ससुराल भेज दिया गया। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर कोर्ट से ससुराल के लिए रवाना हुए।लोक अदालत का हुआ आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज बन्नालाल जाट के निर्देशन में जिले भर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इसमें 8 बेंचों का गठन किया गया है। लोक अदालत को लेकर जिला मुख्यालय पर 3 और तालुका मुख्यालयों पर 5 बेंचेज का गठन किया गया है।11 हजार 65 प्रकरण चिन्हित

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले भर में 30 अप्रैल तक कुल 11 हजार 65 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं। इनमें कोर्ट में लंबित प्रकरणों में से 3182 और प्री लिटिगेशन के 7 हजार 883 प्रकरण चिन्हित हैं।

Previous Post

जालोर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2- युवक घायलः नगर परिषद ऑफिस के बाहर हुआ हादसा, दोनों गाड़ियां जब्त

Next Post

सिरोही-नशे में धुत टैंकर ड्राइवर ने किया हंगामाः मातर माता रोड पर लगातार हॉर्न बजाने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन जब्त

Next Post
सिरोही-नशे में धुत टैंकर ड्राइवर ने किया हंगामाः मातर माता रोड पर लगातार हॉर्न बजाने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन जब्त

सिरोही-नशे में धुत टैंकर ड्राइवर ने किया हंगामाः मातर माता रोड पर लगातार हॉर्न बजाने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page