• May 9, 2026

जालोर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2- युवक घायलः नगर परिषद ऑफिस के बाहर हुआ हादसा, दोनों गाड़ियां जब्त

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है।

दरअसल, नगर परिषद ऑफिस के मेन गेट के बाद दोनों बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक उछलकर जमीन पर गिरे और घायल हो गए।मौजूद लोगों ने दोनों को सामान्य हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद दोनों युवकों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने बाइक और स्कॉर्पियो दोनों गाड़ियों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सूचना मिलते ही कोतवाली थाने से एएसआई बीरबल राम समेत पुलिस जाब्ता और यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से जाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी हैं।

You cannot copy content of this page