रानी में 15 मई को लाल मंदिर मे “संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर” हिंदी फिल्म का शुभारंभ
PALI SIROHI ONLINE
रानी में 15 मई को लाल मंदिर मे “संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर” हिंदी फिल्म का शुभारंभ
नगराज वैष्णव
रानी। सामाजिक जागरूकता एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म “संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर” का शुभारंभ 15 मई को रानी स्थित लाल मंदिर में किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
फिल्म के लेखक एवं निर्देशक कबीर दा हैं। फिल्म में डॉ. आंबेडकर के संघर्षमय जीवन, सामाजिक समरसता, शिक्षा और संविधान निर्माण में उनके योगदान को दर्शाया गया है।
फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर कैलाश देव सादड़ी ने क्षेत्रवासियों से समय पर पधारकर वाजिब टिकट दर पर परिवार सहित फिल्म देखने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि यह फिल्म समाज को प्रेरणा एवं जागरूकता का संदेश देगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहेंगे।

