• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-इनामी महिला आरोपी गिरफ्तार, सोना चांदी चोरी के 16 प्रकरण दर्ज,पाली में राजपुती पोशाके चोरी मामले में भी वांछित है यह महिला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव/पिन्टू अग्रवाल

पाली- चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली ने बताया कि दिनांक 24.03.2026 को दिन में अज्ञात तीन महिला द्वारा सांवरिया ज्वैलर्स की दुकान मैन बाजार रानी में आभूषण खरीदने हेतु ग्राहक बन कर चांदी की पायलो को देखते समय चांदी की 6 पायल जोडी चोरी करने की घटना व जिले में हो रही अन्य चोरियो की गम्भीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियान की धरपकड़ हेतु  पारसराम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निर्देशन में आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रकरण संख्या 77 दिनांक 25.03.2026 धारा 305 (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीको व तकनिकी सहायता से चोरी की वारदात में अज्ञात दो महिला आरोपियान को भरसक प्रयाश से दस्तयाब कर बाद पुछताछ के आरोपियान द्वारा ज्वैलर्स / कपडो / बर्तनो की दुकान में ग्राहक बनकर चोरी की वारदात करना स्वीकार करने पर पूर्व में गिरफतार किया था वारदात में सह आरोपियान जो घटना के बाद से ही फरार होने से टीम द्वारा मुखबीर मामुर कर दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफतार कर शत प्रतिशत माल बरामद किया गया। सह आरोपियान सुनिता प्रकरण संख्या 244/19.11.2014 धारा 379 भादस पुलिस थाना रानी में स्थाई वारंटी एवं उक्त प्रकरण में ईनामी वारंटी है। उक्त महिला आरोपी पर सोना चांदी चोरी के कुल 16 मुकदमे दर्ज है।

कार्यवाही टीमः-
1.  आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी थाना रानी जिला पाली।
2.  ओटाराम सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली।
3.  विजेन्द्र कुमार कानि 1655 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
4. सुभाष कानि 782 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
5.हंसाराम कानि 51 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
6. टेपरराम कानि 1441 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
7.  रामेश्वरी महिला कानि 1642 पुलिस थाना रानी जिला पाली।

गिरफ्तारशुदा मुलजिमा का विवरणः-
1.सुनिता पत्नि शेरसिंह उम्र 47 साल निवासी नट बस्ती मसुरिया पीएस देवनगर जोधपुर कमिश्नरेट।

Previous Post

सरुपगंज-कार से 03 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

रानी क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पति मारपीट लूट मामले का खुलासा, सगे भतीजे ने की थी वारदात

Next Post

रानी क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पति मारपीट लूट मामले का खुलासा, सगे भतीजे ने की थी वारदात

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page