सुमेरपुर-नकली घी फैक्ट्री का मुख्य आरोपी 5 दिन के रिमांड पर
PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर-नकली घी बनाने की फैक्ट्री के मामले में सुमेरपुर में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
आरोपी 21 दिनों से फरार था। पुलिस ने उसे 6 मई को अग्रवाल धर्मशाला रोड स्थित एक दुकान से गिरफ्तार किया था। सीआई सवाईसिंह के अनुसार, मुख्य आरोपी रूपसिंह पुत्र किशनसिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां रिमांड मंजूर किया गया।
यह मामला 16 अप्रैल का है, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने संजय नगर स्थित एक मकान पर कार्रवाई की थी। वहां नकली घी नाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। टीम ने मौके से 2250 किलो नकली घी जब्त किया था। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी रूपसिंह तब से फरार था।

