• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरगरा समाज का होली स्नेह मिलन और आम सभाः शिक्षा कमेटी बनाने का लिया फैसला, सामूहिक लगन समारोह के आय-व्यय का ब्योरा दिया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
सरगरा समाज का होली स्नेह मिलन और आम सभाः शिक्षा कमेटी बनाने का लिया फैसला, सामूहिक लगन समारोह के आय-व्यय का ब्योरा दिया

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में सरगरा समाज पांच गांव भीतरोट पट्टा का होली स्नेह मिलन और आम सभा हुई। यह आयोजन शांतिकुंज बगीचे के पीछे स्थित सरगरा समाज धर्मशाला में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।

सभा में अध्यक्ष सुरेश सिन्दल और कोषाध्यक्ष गोपाल ने 19 फरवरी को हुए समूह लगन समारोह के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित समाज बंधुओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।सांतपुर युवा कमेटी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह सचिव और सह कोषाध्यक्ष का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। कमेटी के सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।

सभा में सर्वसम्मति से एक शिक्षा कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया, जो समाज में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेगी।इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश सिन्दल, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, कोषाध्यक्ष गोपाल सिन्दल, सह सचिव बाबूलाल परिहार, सह कोषाध्यक्ष भगवान दास, धर्मशाला व्यवस्थापक अचलाराम, भबूतमल, जगदीश, किशन, रतन लाल, कपूर चंद, रमेश, संजय, गुमान जिंदल, भारत समाचार, पूनम चंद खरे, श्याम लाल, सुनील, कृष्ण कुमार, टीकाराम, गुलाब, मांगीलाल, जेठमल, धनराज और गणेश सहित कई अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

Previous Post

मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन

Next Post

प्रजापत समाज की पदयात्रा आबू रोड के वासड़ा गांव पहुंची: गुजरात से पाली जिले के सोनाणा खेतलाजी जुनी धाम तक 200 किमी की यात्रा करे रहें हैं श्रद्धालु

Next Post

प्रजापत समाज की पदयात्रा आबू रोड के वासड़ा गांव पहुंची: गुजरात से पाली जिले के सोनाणा खेतलाजी जुनी धाम तक 200 किमी की यात्रा करे रहें हैं श्रद्धालु

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page