• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चेनदास वैष्णव सुमेरपुर पहली बार बने श्री रांकावत संस्था गोड़वाड़ के अध्यक्ष, समाज में जश्न का माहौल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल

चेनदास वैष्णव सुमेरपुर पहली बार बने श्री रांकावत संस्था गोड़वाड़ के अध्यक्ष, समाज में जश्न का माहौल
साण्डेराव। श्री रांकावत जाति समाज संस्था गोड़वाड़ (बिरामी चोकी) के बहुप्रतीक्षित चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस कड़े मुकाबले में सुमेरपुर के चेन दास वैष्णव ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कर पहली बार संस्था के अध्यक्ष पद की कमान संभाली है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर समाज बंधुओं ने आतिशबाजी कर और फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चुनावमुख्य चुनाव अधिकारी संपत राज तखतगढ़ व शंकरलाल सिरोही के साथ सह-चुनाव अधिकारी जयवर्धन, गिरधारीलाल, लक्ष्मण दास और मोतीलाल की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव में कुल 540 वोट पड़े, जिसमें चार प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया।

चुनावी परिणाम एक नजर में:चेन दास वैष्णव (सुमेरपुर): 268 वोट (विजयी)राजेन्द्र कुमार: 202 वोटकल्याणदास: 46 वोटविजयराज: 16 वोटसबसे अधिक मत प्राप्त करने पर चुनाव अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से चेन दास वैष्णव को अध्यक्ष घोषित किया।

भामाशाहों और वरिष्ठों की गरिमामयी उपस्थितिकार्यक्रम को सफल बनाने में भामाशाह जगदीश कुमार (मोई वाडा), विक्रम कुमार (राजकोट), राजेश कुमार (महेसाना) और श्यामसुंदर (सुमेरपुर) का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश कुमार राजकोट, संयोजक रामदास बिरामी, संभाग अध्यक्ष भेरु दास, कोषाध्यक्ष मदनलाल बिजोवा सहित फुआ राम, कुका राम, अशोक कुमार, भवर दास, रमेश कुमार, गोविंद राम, प्रवीण कुमार, हुकमदास, भंवरलाल और मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सहित सैकड़ों समाज बंधु मौजूद रहे।

नवनियुक्त अध्यक्ष का संकल्पनवनिर्वाचित अध्यक्ष चेन दास वैष्णव ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। अंत में सभी भामाशाहों और नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया गया।

Previous Post

दूध-घी की आड़ में नशे का कारोबार, एमडी फैक्ट्री पकड़ी: केमिकल और मशीनरी बरामद, 90 हजार रुपए कैश जब्त

Next Post

सुमेरपूर से निकला ट्रक पलटा, जाखानगर का ड्राइवर चोटिल खलाशी सुरक्षित

Next Post
सुमेरपूर से निकला ट्रक पलटा, जाखानगर का ड्राइवर चोटिल खलाशी सुरक्षित

सुमेरपूर से निकला ट्रक पलटा, जाखानगर का ड्राइवर चोटिल खलाशी सुरक्षित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page