• May 5, 2026

दूध-घी की आड़ में नशे का कारोबार, एमडी फैक्ट्री पकड़ी: केमिकल और मशीनरी बरामद, 90 हजार रुपए कैश जब्त

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में एएनटीएफ टीम ने सायला के आसाणा टोल नाके के पास दूध डेयरी की आड़ में संचालित अवैध एमडी फैक्ट्री का खुलासा किया है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में ड्रग्स, केमिकल और उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान 101.5 ग्राम एमडी, 201.8 ग्राम सहायक पाउडर और 90 हजार 800 रुपए नकद जब्त किए गए हैं।मुखबिर की सूचना पर रखी निगरानी

एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आसाणा में टोल नाके के पास अशोक उर्फ ओंकारराम के घर में एमडी बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है। सूचना की पुष्टि के लिए जालोर टीम ने गुप्त रूप से निगरानी रखी। इस दौरान पाया गया कि आरोपी के घर पर सुबह-शाम कई लोगों का आना-जाना रहता है।ड्रमों में केमिकल और वाहनों से सप्लाई

टीम को घर के अंदर नीले रंग के ड्रमों में केमिकल रखा हुआ दिखा, वहीं वाहनों के जरिए इन ड्रमों को लाया-ले जाया जा रहा था। इस पर संदेह गहराने पर टीम ने सायला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान अलमारी में एमडी में मिलाने वाला पाउडर मिला, जबकि बाड़े में नकली घी और दूध बनाने के उपकरण, गैस भट्टी, ड्रम, टिन और केमिकल से भरे कंटेनर बरामद हुए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बुलाकर लिए सैंपल

मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भी बुलाया गया और नकली घी बनाने के संदेह पर सैंपल लिए गए। कार्रवाई में टीम ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पाम ऑयल के टीन, बिलौना मशीन, गैस सिलेंडर और बड़ी भट्टी भी जब्त की है। साथ ही अवैध कारोबार से अर्जित 90 हजार 800 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

You cannot copy content of this page