पाली-बाप-बेटे ने बुजुर्ग रेस्टोरेंट संचालक का सिर फोड़ा:सात टांके आए, झाडू लगाते समय कचरा उड़ने पर हुआ विवाद
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के नया बस स्टैंड पर रविवार शाम कचरे को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग का सिर फोड़ दिया। लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने उनके सिर पर 7 टांके लगाए।
जानकारी के अनुसार, नया बस स्टैंड के बाहर स्थित दो भोजनालय आमने-सामने हैं। रविवार शाम सुखाराम (65) पुत्र मोतीराम अपने दाल-बाटी के भोजनालय के सामने झाडूलगा रहे थे। इसी दौरान कचरा उड़कर पड़ोसी भोजनालय की ओर चला गया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।लोहे के औजार से हमला, वृद्ध का सिर फटा
विवाद बढ़ने पर पड़ोसी भोजनालय के बाबूलाल और उसके बेटे हिमांशु ने वृद्ध से झगड़ा शुरू कर दिया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दोनों ने लोहे के औजार से हमला कर दिया, जिससे सुखाराम के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सिर में लगाए गए 7 टांके
परिजन घायल वृद्ध को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों ने सिर में गहरे घाव होने पर 7 टांके लगाए। बताया जा रहा है कि घायल के सिर से काफी खून बह गया था।
पुलिस ने दो आरोपियों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना SHO रविंद्र सिंह खींची ने बताया – मामले में मारपीट करने के आरोप में बाबूलाल और हिमांशु को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से जो भी रिपोर्ट दी जाएगी, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
