• May 4, 2026

नाना पंचायत में विकास रथ अभियान व संध्या चौपाल का भव्य आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

नाना पंचायत में विकास रथ अभियान व संध्या चौपाल का भव्य आयोजन

नाना ग्राम पंचायत में विकास रथ अभियान एवं संध्या चौपाल का भव्य एवं प्रभावी आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीओ दिनेश बिश्नोई, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया , नाना नायब तहसीलदार अचलाराम, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, सरपंच प्रसासक एवं विकास रथ आयोजन प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी दिग्वेन्द्र सिंह राठौड़ व सहायक ग्राम विकास अधिकारी विनोद राव अन्य जनप्रतिनिधि व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। एलईडी वैन और विभागीय स्टॉल के जरिए योजनाओं का प्रदर्शन किया गया, जिससे आमजन को योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। संध्या चौपाल के माध्यम से अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान करते हुए त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की गई।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना, आमजन को जागरूक बनाना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

You cannot copy content of this page