• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही पुलिस ने 16 लाख रुपए के कुल 68 खोए हुये मोबाईल फोन बरामद कर उनके मालिकों को किये सुपुर्द

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 4, 2026
in Local
0
सिरोही पुलिस ने 16 लाख रुपए के कुल 68 खोए हुये मोबाईल फोन बरामद कर उनके मालिकों को किये सुपुर्द

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एक माह तक चलाये गये विशेष अभियान के तहत  पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में CEIR पोर्टल पर प्राप्त खोए हुए मोबाइलों की शिकायतों के संबंध में साइबर सैल सिरोही एवं पुलिस थानों की विभिन्न टीमों द्वारा संयुक्त प्रयास से खोए हुए मंहगे फोन सहित 68 मोबाईलों की तलाश की जाकर बरामद किये गये जो पुनः परिवादियों को लौटाये गये, खोये हुए मोबाईलो की बाजार कीमत लगभग 16 लाख रूपये है।जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा साईबर फ्राड होने पर 1930 या https://cybercrime.gov.in/ पर रिपोर्ट करने व मोबाईल गुम होने पर आमजन से निम्नलिखित कार्यवाही करने की अपील की है:-मोबाईल फोन चोरी/खोने पर CEIR पोर्टल पर मोबाईल ब्लॉक करने की कार्यवाही करें।

01. सबसे पहले मोबाईल खोने पर मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करावे।
02. मिसिंग रिपोर्ट संबंधित पुलिस थाने पर जाकर या पुलिस वेब पोर्टल (https//www-police-rajasthan-gov-in) पर lost articles report के ऑप्शन पर जाकर ऑनलाईन भी दर्ज करवाई जा सकती है।
03. खोये हुये मोबाईल नंबर की नई सिम मोबाईल सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त करें और ओटीपी सुविधा प्रारंभ होने तक 24 घंटे इंतजार करें।
04. CEIR(https//www-ceir-gov-in) के होमपेज पर जाकर Block Stolen/Lost Mobile के ऑप्शन का चयन करे।
05. मोबाईल ब्लॉकफॉर्म को step by step फिल करें।
06. मिसिंग रिपोर्ट जो आपने पुलिस थाने या पुलिस वेब पोर्टल पर दर्ज करवाई है की प्रति अपलोड करें।
07. मोबाईल ब्लॉक फॉर्म को सबमिट करें और प्राप्त Request Id को सुरक्षित रखें।
08. जैसे ही खोया/चोरी हुआ मोबाईल फोन उपकरण नये सीमकार्ड नंबर के संपर्क में आयेगा, तो वो नंबर Traceability report में दर्ज हो जायेगा।
09. यह Traceability report पुलिस को उपलब्ध होगी और आप भी Request Id से Check lost/stolen Mobile Request Status के ऑप्शन पर जाकर Status देख सकते है।
10. खोया हुआ मोबाईल मिलने पर CEIR के होमपेज पर जाकर Un-Block Found Mobile के ऑप्शन का चयन करें और मोबाईल को Unblock करे।

Previous Post

रेवदर-अवैध बजरी खनन,दो लोडर व दो ट्रेक्टर मय ट्रोली जब्त, 1300 टन बजरी जब्त

Next Post

नाना पंचायत में विकास रथ अभियान व संध्या चौपाल का भव्य आयोजन

Next Post
नाना पंचायत में विकास रथ अभियान व संध्या चौपाल का भव्य आयोजन

नाना पंचायत में विकास रथ अभियान व संध्या चौपाल का भव्य आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page