• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव बना बड़ी समस्या, लोडिंग रिक्शा पलटा, ओवरब्रिज बनाने की फिर उठी मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 4, 2026
in Local
0
चामुंडेरी रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव बना बड़ी समस्या, लोडिंग रिक्शा पलटा, ओवरब्रिज बनाने की फिर उठी मांग

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के चामुंडेरी रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव की समस्या अब नासूर बनती जा रही है। अंडरब्रिज में लगातार पानी व कीचड़ जमा रहने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इसी कड़ी में आज जलभराव और फिसलन के चलते एक लोडिंग रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नाना थाने के सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और समाजसेवी पिंटू सिंह सोढा सहित अन्य वाहन चालकों की मदद से पलटे हुए रिक्शे को सीधा करवाया। साथ ही रिक्शा चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में अंडरब्रिज की समस्या को लेकर आक्रोश देखने को मिला और ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई। चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा, मोहन सिंह मेंफावत, दलपत सिंह चौहान व रणजीत सिंह मेंफावत ने बताया कि इस अंडरब्रिज से आसपास के करीब दो गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। जलभराव के साथ-साथ अंडरब्रिज का घुमाव छोटा होने के कारण रोडवेज बसें भी यात्रियों को पुल के उस पार उतारने को मजबूर होती हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान करते हुए अंडरब्रिज के स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Previous Post

बीजापुर ग्राम मे आयोजित हुआ बहिन बेटी स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Next Post

तखतगढ मे जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए 7 से 9 मई तक,प्रगणको का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page