• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजापुर के वार्ड 12 में विधायक कोटे से बनी सड़क का विधायक राणावतं ने किया उद्घाटन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 4, 2026
in Local
0
बीजापुर के वार्ड 12 में विधायक कोटे से बनी सड़क का विधायक राणावतं ने किया उद्घाटन

PALI SIROHI ONLINE

बीजापुर ग्राम पंचायत के वार्ड 12 में विधायक कोटे से बनी सड़क का भव्य उद्घाटन

ग्राम पंचायत बीजापुर के वार्ड संख्या 12 स्थित देवासी समाज के वास में लंबे समय से पक्की सड़क की कमी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में कीचड़ व जलभराव के चलते आवागमन लगभग बाधित हो जाता था, जिससे आमजन, बुजुर्गों व विद्यार्थियों को विशेष दिक्कतें होती थीं। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने विधायक कोटे से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई, जिससे ब्लॉक लगाकर सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया।

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने विधिवत फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वार्डवासियों में खुशी का माहौल रहा और उन्होंने विधायक का साफा व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के बनने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है और अब हर मौसम में आवागमन सुगम हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक राणावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी जनहित के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की अन्य समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर सेवानिवृत्त भू-निरीक्षक रुपसिंह सेसली, भेराराम, मोतीराम, हरतनाराम, निबाराम, प्रभुराम, कनाराम,रूपाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Previous Post

सुमेरपुर से जाखोड़ा रोड पर कार पलटी, गाय को बचाने के चक्कर मे हुआ हादशा

Next Post

आहोर-भीषण गर्मी में सूखे तल पर गूंज रही पक्षियों की प्यास का सहारा बने: भरत कुमावत

Next Post
आहोर-भीषण गर्मी में सूखे तल पर गूंज रही पक्षियों की प्यास का सहारा बने: भरत कुमावत

आहोर-भीषण गर्मी में सूखे तल पर गूंज रही पक्षियों की प्यास का सहारा बने: भरत कुमावत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page