• May 4, 2026

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मैष:शुभ अंक 5, शुभ रंग काला: कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां भारी पड़ सकती हैं। चापलूस लोगों से दूरी बनाए रखें, और सच्चाई पर टिके रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्नता देगी। आस्था बढ़ेगी।

वृष;शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। शुभभूमि या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में नई शुरुआत हो सकती है।

मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद है। कारोबार विस्तार के योग हैं। पुराने मामलों के उजागर होने की आशंका से सावधान रहें। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।

सिंह शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी अटके काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक तनाव से बचें और बेहतर परिणामों के लिए अपनी रणनीति बदलें। जल्द ही आप हर दुविधा से बाहर निकल आएंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।

कन्या शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : सपने साकार होंगे। दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। पारिवारिक उत्सवों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आय में बढ़ोतरी के योग हैं। बातचीत से आप समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे।

कर्क;शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल कड़ी मेहनत से कार्यक्षेत्र में सफलता और भाग्योदय के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रियजन का सहयोग कॅरियर को नई दिशा । सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है।

धनु;शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा अधिकारियों शुभ अंक से संपर्क का लाभ मिलेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। उधार लेनदेन से बचें, क्योंकि धन अटकने की आशंका है।

तुला;शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा: अनावश्यक तनाव और बढ़ते खचों के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर मनमानी से बचें, अन्यथा सहयोगियों से अनबन संभव है। व्यापारिक दृष्टि से नए सौदे लाभप्रद रहेंगे।

वृश्चिक;शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी: आकस्मिक लाभ और नए सौदों से बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। मेहनत से आप रुके हुए काम पूरे कर लेंगे। बातचीत में संयम रखें अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर होगा।

मकर;शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : भाग्य के सहयोग से कम मेहनत में भी बड़ी सफलता मिलेगी। विरोधियों की चालों का जवाब उन्हीं की रणनीति से दें। रिश्ते मजबूत करने के लिए विवादों को भुलाकर माफ करना बेहतर होगा।

कुंभ शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : अधिकारियों से तालमेल की कमी काम में बाधा डाल सकती है। प्रॉपर्टी के मामले उलझने से परेशानी होगी। भाग्योदय के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है। धैर्य रखें।

मीन शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी साझेदारी में टकराव और सहयोगियों के व्यवहार से मन परेशान रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता मिलना मुश्किल है। कार्यक्षेत्र में पुराने संपकों और परिचय का लाभ मिलेगा

You cannot copy content of this page