• May 4, 2026

बिरामी राकावंत जाति समाज संस्था के चुनाव सम्पन्न, चेनदास मानदास बने अध्यक्ष सुमेरपुर

PALI SIROHI ONLINE

बिरामी राकावंत जाति समाज संस्था के चुनाव सम्पन्न, चेनदास मानदास बने अध्यक्ष सुमेरपुर।

नगराज वैष्णव
श्री राकावंत जाति समाज संस्था गोड़वाड़ बिरामी चौकी के चुनाव विधिवत सम्पन्न हुए। चुनाव में चेनदास पुत्र मानदास, निवासी सुमेरपुर ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेनदास को कुल 268 वोट प्राप्त हुए तथा उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 63 वोटों के अंतर से पराजित किया।


चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सम्पतराज पुत्र तोलाराम (सुमेरपुर) के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं विधि-विधान से सम्पन्न कराई गई। वहीं सह चुनाव अधिकारी जयवर्धन रांकावत (रानी), गिरधारी लाल चुली, लक्ष्मणदास खोड़ एवं मोतीलाल खोड़ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया और नव निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी गईं। कुल वोट540 मेसे चेनदास को 268 राजू अमरेली 205, कल्याणदास46, विजय कुमार16, खारिज 5 वोट चेनदास 63 वोट से विजय घोषित

You cannot copy content of this page