घाटोल- पीपलखूट ब्लाक पर गैस सिलिंडरों की क़िल्लत बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम का पुतला फुँका
PALI SIROHI ONLINE
घाटोल- पीपलखूट ब्लाक पर
गैस सिलिंडरों की क़िल्लत बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम का पुतला फुँका
राजस्थान प्रदेश कांगैस कमेटी की निदैशानुसार आज घाटोल विधानसभा के पीपलखूट ब्लाक मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पुतला फुँककर प्रर्दशन किया विधानसभा प्रभारी राकेश रेखराज मेवाड़ा ने कहाँ कि देश की सत्ता ऐसे लोगों को सौंप दी, जो बार-बार जनता को लाइनों में खड़ा करने का काम कर रहे हैं।
मोदी सरकार के मंत्रियों का नाम एपस्टीन फाइल में आना, अडाणी केस और ट्रेड डील में अमेरिका के सामने सरेंडर करने की सच्चाई पूरा देश जान गया है।
इन कारनामों से ध्यान भटकाने के लिए युद्ध की आड़ ली गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय तनाव और संकट की गंभीर स्थिति बन गई है। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण देश-प्रदेश में LPG गैस की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो चुकी है। कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई ठप है, घरेलू सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है, और ऊपर से कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं।
पहले नोटबंदी, कोरोना, SIR और अब गैस सिलेंडरों को लेकर ऐसे हालात बने हैं कि पूरे देश को लाइनों में खड़ा कर दिया गया। CNG पंपों पर लंबी कतारें हैं, रसोई गैस के लिए माताएं-बहनें और बुजुर्ग घंटों लाइन में खड़े हैं। जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ गई है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। शादी-ब्याह के इस मौसम में होटल और कैटरिंग वालों ने रेट बढ़ा दिए हैं, क्योंकि गैस की भारी किल्लत है। घर से दूर पढ़ाई करने वाले कोचिंग स्टूडेंट्स भी परेशान हैं, बिना सिलेंडर के मैस, होटल और कैफे बंद होने की कगार पर हैं।
अगर एक-दो दिन और यही हालात रहे तो त्राहिमाम मच जाएगा, लेकिन दु:ख की बात है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों को जनता की इस पीड़ा से कोई लेना-देना नहीं है। देश की जनता लाइनों में खड़ी है, और भाजपाई सत्ता में बैठे लोग सिर्फ भाषणबाजी में लगे हैं।
इस मौक़े पर ब्लाक अध्यक्ष देवीलाल निनामा पुर्व पधान अर्जुनलाल निनामा ज़िला उपाध्यक्ष योगपालसिह देलवाड़ा पुर्व पधान प्रतिनिधि देवीलाल निनामा जिलापरिषद सदस्य गौतमलाल राणा संरपच चेतन पुरी गोपाल राठौड़ दिनेश निनामा कालुराम निनामा नारायण लाल निनामा जीवनलाल निनामा बसन्त लाल निनामा आलुराम पसार मणीलाल सरकोटा रणछोड़ जी महाराज रकमचन्द सरकोटा पकाश रेणदा देवीपसाद सरपंच संघ अध्यक्ष नानालाल युवा अध्यक्ष एसटी ब्लाक अध्यक्ष देवीलाल खोपडा वक्तुराम खोपडा पदीप जान ओबीसी ब्लाक अध्यक्ष बर्दीलाल टेलर मगनलाल पाडोर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे
