PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ 3 मई (खीमाराम मेवाडा) 29 अप्रैल को बेदाना प्याऊ के पास दो लग्जरी कारों की भीषण टक्कर में एक और घायल ओटवाड़ा निवासी बाबूलाल पुत्र गलबाराम रावल की बुधवार सुबह सुमेरपुर मे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
घायल बाबूलाल पहले सुमेरपुर के संजीवनी अस्पताल, बाद में भगवान महावीर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे।
हादसे में मृतकों की संख्या अब तीन हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आहोर रवाना किया गया।


