पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मेष;अष्टम चंद्र से आरंभ होगा। आज एवं सोमवार का समय तनाव से भरा रहेगा। मंगल एवं बुधवार को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार को कार्य की अधिकता होगी। आय बनी रहेगी। शनिवार का दिन उत्तम रहेगा।
तुला;यह समय चिंताओं की समाप्ति का है। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को संभलकर रहना है। शनिवार को मांगलिक कार्य संपन्न होंगे एवं प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा पर जाने का योग भी है। आय में सुधार रहेगा।
वृषभ;रवि एवं सोमवार को खुशियों की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलने के साथ बाधाएं समाप्त होंगी। मंगल एवं बुध को गुप्त बातें प्रकट हो सकती हैं। गुरु एवं शुक्रवार को समय पक्ष का हो जाएगा। शनि को परिवार का साथ मिलेगा।
वृश्चिक;चंद्र का गोचर राशि के लिए सभी प्रकार से लाभ की स्थिति बनाकर रखेगा। आय बेहतर बनी रहेगी। कार्य समय पर होंगे। अचानक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। शनिवार को आय के मामलों में कुछ कमी हो सकती है।
मिथुन;रवि एवं सोमवार को मन उदास रह सकता है। मंगल एवं बुधवार को समय सफलता दिलाने वाला है। विवादों में विजय प्राप्त होगी। गुरु एवं शुक्रवार को समय प्रतिकूल हो सकता है। शनिवार को पुनः स्थितियां पक्ष की हो जाएंगी।
धनु;आज एवं कल का समय विपरीत रहने की आशंका है। मंगलवार एवं बुधवार को समय पक्ष का हो जाएगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य का साथ बना हुआ है। शनिवार को भी पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा।
कर्क;चंद्र की गति राशि को दृढ़ता प्रदान करेगी। मंगल एवं बुधवार को निराशा रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार आय के मामले में अच्छे रहने वाले हैं। शुक्रवार को मित्रों से मुलाकात होगी। शनिवार को आय के मामलों में कमी आ सकती है।
मकर;रवि एवं सोमवार का समय अच्छा है। आय की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को अकेले ही विजय प्राप्त करनी होगी। गुरुवार को वैचारिक रूप से मजबूत रहेंगे। शुक्रवार से आर्थिक सुधार होगा। शनिवार अच्छा दिन रहेगा।
सिंह;आज एवं कल कार्य में मन नहीं लगेगा। मंगल से प्रसन्नतापूर्वक शुरुआत होगी। बुध एवं गुरुवार को कोई चौंकाने वाली खबर प्राप्त हो सकती है। शुक्रवार को व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा। शनि को सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा।
कुंभ;राजपक्ष से लाभ होगा एवं अटके कार्य संपन्न होंगे। मंगल एवं बुधवार को धन की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार चिंता में डालने वाले होंगे। कार्य में बाधाएं आएंगी। शनिवार की सुबह से समय अनुकूल हो जाएगा। आय बढ़ेगी।
कन्या;रविवार एवं सोमवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मंगल एवं बुधवार को आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। गुरु एवं शुक्रवार का समय अच्छा रहेगा। सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। शनिवार का दिन आय के मामले में अच्छा रहेगा।
मीन;कई विघ्र आएंगे, किंतु प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। मंगल एवं बुधवार को कार्य की अधिकता होगी। गुरु एवं शुक्रवार आय के लिए सबसे अच्छे दिन होंगे। विरोधी भी अनुकूल बने रहेंगे। शनिवार को नुकसान हो सकता है।
