• May 1, 2026

दौलपुरा बढेर में बिराजी आई माता-दीवान माधवसिंह का भव्य बंघावणा-आकर्षक रोशनी से सजा दौलपुरा गांव

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

दौलपुरा बढेर में बिराजी आई माता-दीवान माधवसिंह का भव्य बंघावणा-आकर्षक रोशनी से सजा दौलपुरा गांव

तखतगढ़ 1 मई (खीमाराम मेवाडा) दौलपुरा गांव में शुकवार को बढेर में आई माता की मूर्ति स्थापित हुई। इस प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बिलाडा से वैल का आगमन हुआ। बढेर के जमादारी पेमाराम परमार, कोटवाल रामलाल राठौड़ , व हनुमानलाल पंडित व समाजबंधुओं एव सीरवी विकास समिति दौलपुरा के सानिध्य में दीवान साहब माधवसिह, पौत्र देवराजसिंह का घूमधाम से बंधावणा कार्यक्रम संपन्न हुआ। गांव के बस स्टेण्ड से गाजे बाजे के साथ बढेर तक सीरवी समाज ने पलक पावडे बिछाएं। जति पूना बावजी, खेता बाबा, शंकर बाबा, प्रेमा बाबा ने आरती उतारी। दीवान माधवसिंह ने प्रतिष्ठा से पूर्व बढेर की नक्काशी को निहारा। सुबह बढेर की माता प्रतिष्ठित हुई व शिखर पर कलश व ध्वजा की गई।

दिखा श्रद्धा व आस्था का अनूठा संगम -प्रतिष्ठा को लेकर दौलपुरा गांव में आस्था एवं श्रद्धा का अनूठा सगम दिखा। दिशावर से भी समाज के परिवारों के आगमन से माहौल धर्ममय दिखा।

भजन संध्या में श्रोता मंत्रमुग्ध –
प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने एक बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पांडाल में लाइव दिखाया गया। आकर्षक मंडपों से सजे होने के कारण नई पीढी में सेल्फी का क्रेज दिखा।एव सीरवी समाज चौताला द्वारा दीवान माधव सिंह को नजराना भेंट कर स्वागत किया।

आई पंथ का उपदेश-दीवान माधव सिंह ने आई पंथ का उपदेश दिया। मुगल शासक अलाउद्दीन खिलजी से लेकर मारवाड़ में आई माता जी के ज्योति व बढ़ेर निर्माण को लेकर व्याख्यान दिया।

You cannot copy content of this page