• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्कूल बस पलटी, 12 बच्चे घायलः एक छात्रा को गंभीर चोट आई, पैर कुचला, घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 30, 2026
in Local
0
स्कूल बस पलटी, 12 बच्चे घायलः एक छात्रा को गंभीर चोट आई, पैर कुचला, घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में शिकारगढ़ रोड पर होटल वेलकम के पास एक स्कूल बस और पिकअप की टक्कर हो गई। बस में सवार 12 बच्चे घायल हो गए, जिनमें 8 लड़कियां और 4 लड़के हैं। घायलों को शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे में शर्मिला पुत्री हनुमाना राम (15) को गंभीर चोट आई है, उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है, बाकि सभी बच्चों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार यह बस उचियारडा स्थित एकनिजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर की है।

घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पिकअप और स्कूल बस को एयरपोर्ट थाने में रखवा दिया है।

हादसे में घायल 8वीं कक्षा के छात्र सिद्दार्थ (12 साल) ने बताया कि बस पलट गई थी लेकिन उसमें निकलने के लिए थोड़ी जगह बची हुई थी, उसी में से सारे बच्चे निकले। उस दौरान हम 20 से 25 बच्चे बस में सवार थे।

तेज रफ्तार पिकअप ने बस को पीछे से मारी टक्कर

स्कूल संचालक दौलत सिंह ने बताया कि 11.30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी, 11.35 के बाद बस स्कूल से रवाना हुई। स्कूल से करीब 1 से डेढ़ किलोमीटर दूर टर्न करते समय पीछे से तेज स्पीड में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।

उस वक्त बस में करीब 22 बच्चे बैठे थे। मुझे ड्राइवर ने सूचना दी तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और बच्चों को निकलवाकर और बस को सीधा करवाया। इस दौरान 12 बच्चों को चोट आई है। इनमें से एक बच्ची के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। मैंने तुरंत पुलिस को भी सूचना दे दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मैं बच्चों को लेकर एमडीएम अस्पताल आ गया।

घायलों में 8 लड़कियां 4 लड़के

हादसे में घायल हुए बच्चों में मानवी पुत्री सहीराम (10 वर्ष), मोनिका पुत्री अशोक (15 साल), आरती पुत्री मोहनराम (12 साल), माया पुत्री हनुमान राम (18 साल), शर्मिला पुत्री हनुमान राम (15 साल), वर्षा और अंजली पुत्री मांगीलाल, वैभव पुत्र सुभाष (7 साल), आयुष पुत्र सुभाष (15 साल), गरिमा पुत्री प्रकाश (6 साल), सिद्धार्थ पुत्र सागर राम (12 साल), आयुष पुत्र रावतराम (12 साल) शामिल हैं।

Previous Post

देसुरी-एचपीवी.का टीका सुरक्षा का संकल्प के साथ टीकाकरण जोरों पर

Next Post

नाना नदी के कुए में मिले शव की पहचान के लिए 24 घण्टे बाद भी नही पहुचे परिजन, बदबू से मोर्चरी के निकट रहने वाले परेशान

Next Post

नाना नदी के कुए में मिले शव की पहचान के लिए 24 घण्टे बाद भी नही पहुचे परिजन, बदबू से मोर्चरी के निकट रहने वाले परेशान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page