• April 30, 2026

देसुरी-एचपीवी.का टीका सुरक्षा का संकल्प के साथ टीकाकरण जोरों पर

PALI SIROHI ONLINE

‘देसुरी-एचपीवी.का टीका सुरक्षा का संकल्प के साथ टीकाकरण जोरों पर
देसूरी 30अप्रेल।’ *एच.पी.वी. का टीका* *सुरक्षा का संकल्प* ‘ के साथ देसूरी ब्लाक में एच. पी .वी.टीकाकरण जोरों पर है।अब तक .14-15आयुवर्ग की 135  बालिकाओं को टीकाकरण किया जा चुका है।

बीसीएमओ डॉ अविनाश चारण ने बताया कि उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ सांदू के सानिध्य में देसूरी ब्लाक के सादड़ी, घाणेराव, देसूरी व नाडोल सीएचसी व अधीनस्थ पीएचसी पर गठित वैक्सीनेशन टीमों  ने  आज तक 135बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया।

डॉ चारण ने बताया कि एच पी वी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली के निर्देशन में देसूरी ब्लाक के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की बैठक रखी गई जिसमें बीसीएमओ डॉ अविनाश चारण ने कहा कि बेटियों की सेहत और सुरक्षित भविष्य हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसी उद्देश्य से एच पी वी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।यह टीका 14-15आयुवर्ग की बेटियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

अतः अधिकाधिक बालिकाओं को प्रेरित कर उनके अभिभावकों की सहमति प्राप्त कर टीकाकरण करवा कर उसे स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन का उपहार दे।इस बैठक में मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने कहा कि सुरक्षित बेटी स्वस्थ परिवार व स्वस्थ समाज को बनाती है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीकाकरण ही सबसे अच्छा उपाय है

अतः हमें मिलकर जिला प्रशासन के इस अभियान को सफल बनाना है।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने विश्वास दिलाया कि सभी संस्था प्रधान अपने कार्यक्षेत्र में एच पी वी टीकाकरण अभियान को  सकारात्मक भाव के साथ  सफल बनाएंगे।

इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ अविनाश चारण ने दिनेश मधुकर, उम्मेदराम पालीवाल, संदीप देवल, गणपतसिंह सोलंकी,मधु पांडेय समेत कई संस्था प्रधानों की टीकाकरण को लेकर जिज्ञासाओं का समाधान किया। बैठक में गजेंद्र सिंह,मीठालाल बोराणा,तुलसाराम बोगरेचा, शंकरलाल माली,अशोक कुमार,सोहनलाल गर्ग, स्नेहलता गोस्वामी,अरुणा चारण, निंबाराम, ताराचंद, गोविन्द सिंह,फुली कुमारी सहित देसूरी ब्लाक के समस्त संस्था प्रधान उपस्थित रहे। रघुवीर सिंह व नारायण लाल ने बैठक की व्यवस्था संभाली।

तत्पश्चात राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह की पहल पर बीसीएमओ डॉ अविनाश चारण,सीबीईओ देसूरी मोहनलाल बलाई व ऐसीबीईओ विजय सिंह माली की उपस्थिति में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी की 35 बालिकाओं का एच पी वी टीकाकरण किया गया। सभी बालिकाओं ने अन्य को भी टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि *29, 30अप्रेल व 1मई को जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में मेगा एच पी वी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है* जिसमें 14-15आयुवर्ग की बालिकाओं को एच पी वी टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है।

You cannot copy content of this page