सांडेराव में 3 मई को होगा कुमावत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,समाज की विभूतियों का होगा समागम
PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
*सांडेराव में 3 मई को होगा कुमावत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,समाज की विभूतियों का होगा समागम*
*सांडेराव-* गोड़वाड़ कुमावत शिक्षा समिति के तत्वावधान में आगामी 3 मई, रविवार को सांडेराव निम्बेश्वर मार्ग पर स्थित कुमावत समाज भवन में एक भव्य ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी जगदीश कुमावत सांडेराव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है।
*अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:-* आयोजन समिति के अनुसार, समारोह के मुख्य अतिथि सुमेरपुर के लोकप्रिय केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालुराम कुम्हार द्वारा की जाएगी। सम्मानित अतिथि डॉ विकास मारवाल,महेंद्र कुमावत, मेजर प्रयास मालवीया, जीवाराम टांक, डां. रोहित कुमावत, जितेन्द्र कुमावत, वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा उपस्थित रहेंगे।मंच का संचालन नटवरजी,नरपत आर्य जालौर, सुरेश मंडोला आहोर एवं ललित बड़वाल सुमेरपुर द्वारा किया जाएगा।
*विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन:-* प्रातः 9:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा। समारोह के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों का स्वागत, उद्बोधन और अंत में सामूहिक भोज का आयोजन होगा।
*भामाशाहों का विशेष सहयोग:-* इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय भामाशाहों का विशेष योगदान रहा है। मुख्य रूप से श्री वालाजी पुत्र नवाजी चांदोरा, दूजाणा और कार्यक्रम के टेंट व्यवस्था लाभार्थी फूलचंद पुत्र वेलाजी टांक, सिन्दूरु ने अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और समाजसेवियों से इस समारोह में बड़ी संख्या में पधारकर युवाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
