• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सादड़ी में ट्रक की टक्कर से टूटा विद्युत पोल, घंटों बिजली गुल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

सादड़ी में ट्रक की टक्कर से टूटा विद्युत पोल, घंटों बिजली गुल
सादड़ी/पाली। देसूरी राजमार्ग पर बारली-सादड़ी में बुधवार रात बड़ा हादसा टल गया, जब जाम में फंसे एक टर्बो ट्रक ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल का ऊपरी हिस्सा टूटकर ट्रक पर जा गिरा और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

घटना के दौरान संयोगवश लाइन में स्पार्क के साथ ही बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और स्थिति बिगड़ गई।

सूचना मिलते ही डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता तौकीर हुसैन टीम सहित मौके पर पहुंचे और एफआरटी की मदद से बिजली के तार हटवाकर पोल दुरुस्त करने का काम शुरू किया। वहीं पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया और यातायात सामान्य किया।

बताया जा रहा है कि पालिका क्षेत्र में बाइपास के अभाव और शादियों के सीजन के चलते भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। बस स्टैंड, आखरिया चौक, गांछवाड़ा ढलान से ब्रजभाटा चौक तक वाहन एक-दूसरे को साइड देकर निकलते हैं,

जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
डिस्कॉम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी है।

Previous Post

फालना में कांग्रेस जनो ने प्रदेश बीजेपी प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल का पुतला जला कर सचिन पायलट पर की गई टिपणी को लेकर विरोध जताया

Next Post

पाली-कार की टक्कर से 2 घायल,  पाली से सिनला जाते समय हुआ हादसा, घायल दरगाजी गुड़ा निवासी

Next Post
पाली-कार की टक्कर से 2 घायल,  पाली से सिनला जाते समय हुआ हादसा, घायल दरगाजी गुड़ा निवासी

पाली-कार की टक्कर से 2 घायल,  पाली से सिनला जाते समय हुआ हादसा, घायल दरगाजी गुड़ा निवासी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page