• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आऊवा में घायल युवक की मौतः चचेरी बहन और भाई की शादी में जा रहा था, कदम नाड़ी के पास दो बाइक की हुई टक्कर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आऊवा, पाली-आऊवा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक हुकुमसिंह रावत ने पाली के बांगड़ अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुधवार को कदम नाड़ी के पास दो बाइकों की टक्कर में वह घायल हो गए थे। हुकुमसिंह अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने अपने गांव राणानाड़ी जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही हुकुमसिंह का परिवार अस्पताल पहुंचा। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां और पत्नी बेसुध हो गईं, जिन्हें अन्य परिजनों ने संभाला। राणानाड़ी गांव में मृतकहुकुमसिंह की चचेरी बहन और भाई की शादी का कार्यक्रम था। बुधवार शाम को बहन की बंदौली की तैयारियां चल रही थीं। हुकुमसिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

मृतक हुकुमसिंह पाली के घुमटी में एक होटल में काम करते थे। उनके माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हुकुमसिंह का चार साल का एक बेटा और एक छोटा भाई है। सड़क दुर्घटना में उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

यह हादसा बुधवार को आऊवा गांव में कदम नाड़ी के पास स्टेट हाईवे 61 पर हुआ था। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर आऊवा पुलिस चौकी से विक्रमसिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

परीक्षा देकर अपने घर सिनला लौट रहा था

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर को हुकुमसिंह पुत्र जालमसिंह पाली से अपने गांव राणानाड़ी (जोजावर) जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार सुखाराम देवासी और शंकरलाल देवासी राजस्थान स्टेट ओपन की परीक्षा देकरअपने घर सिनला लौट रहे थे। तभी आऊवा के निकट कदम नाड़ी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे सभी बाइक सवार घायल हो गए।

हादसे के बाद हुकुमसिंह को पहले मारवाड़ जंक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पाली रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर किया गया।

Previous Post

पाली- तेज आंधी से कार पर पेड़ गिराः बिजली के तार टूटे, 5 घंटे तक गुल रही बिजली

Next Post

बागोड़ा में डिवाइडर से टकराई बोलेरोः सांकेतिक बोर्ड नहीं होने से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं

Next Post
बागोड़ा में डिवाइडर से टकराई बोलेरोः सांकेतिक बोर्ड नहीं होने से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं

बागोड़ा में डिवाइडर से टकराई बोलेरोः सांकेतिक बोर्ड नहीं होने से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page