• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही उपलाबास में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
सिरोही उपलाबास में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-कस्बे के ऊपरलाबास में शनिवार की सुबह जलदाय विभाग द्वारा दी जाने वाली पानी की सप्लाई नहीं आने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और जलदाय विभाग की टंकी के पास विरोध-प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों व उप सरपंच रघुवीर सिंह मोकावत का कहना है कि जलदाय विभाग द्वारा पानी की सप्लाई के लिए पहाड़ी पर दो टंकियां बनाई गई है। इन टंकियों से आधे गांव में सप्लाई कर्मचारियों द्वारा दी जाती है। टंकी की राइजिंग लाइन टूटी हुई होने से टंकी में सप्लाई के दौरान पानी व्यर्थ बहता रहता है। टंकी से सुबह कर्मचारियों द्वारा सप्लाई खोली जाती है। टंकी से सप्लाई वाली मुख्य लाइन भी जगह-जगह से टूटी हुई है और उसके नीचे बने पिलर भी टूटे हुए हैं।

मुख्य सप्लाई लाइन टूटी होने से सप्लाई के समय पानी बहता रहता है। गांव में भी जगह-जगह मुख्य पाइप लाइन लीकेज होने से पानी व्यर्थ बहता है। दक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन में प्रकाश कुमावत, महेंद्र कुमावत, कुंभाराम लील, हिमांशु कुमावत, पूरण कुमावत, रोहिताश कुमार, विक्रम कुमावत, संतोष कुमावत आदि थे।

Previous Post

जयपुर-उदयपुर स्पेशल ट्रेन अब रोजाना चलेगी:सांसद बोले-यात्रियों को मिलेगी काफी सुविधा; जानिए क्या रहेगी टाइमिंग

Next Post

सांचौर में एलिवेटेड हाईवे पर बैरिकेटिंग की चद्दर गिरी: बाल-बाल बचा बोलेरो सवार, स्थानीय बोले-सुरक्षा के इंतजाम नहीं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page