• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रोहट में धार्मिक स्थल के समीप संचालित दो नॉन-वेज दुकानें सीज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

*रोहट में धार्मिक स्थल के समीप संचालित दो नॉन-वेज दुकानें सीज*

रोहट (पाली), 29 अप्रैल 2026/ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को रोहट कस्बे में कार्रवाई को अंजाम दिया। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल एवं रोहट उपखंड अधिकारी पूरन सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रोहट क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए मंदिर के समीप संचालित दो नॉन-वेज दुकानों को सीज किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि ये दोनों  दुकानें बिना वैध नवीन अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के संचालित हो रही थीं। साथ ही दुकानों के आसपास अत्यधिक गंदगी पाई गई, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।
यह कार्रवाई स्थानीय नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई,

जिसमें धार्मिक स्थल के निकट नॉन-वेज दुकानों के संचालन से जनभावनाओं के आहत होने की बात कही गई थी। प्रशासन ने आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से दोनों दुकानों को बंद कर सीज कर दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी नियमों की अवहेलना करने एवं अस्वच्छ वातावरण में खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

सोजत रोड के कई क्षेत्रों में कल सुबह बंद रहेगी बिजली

Next Post

खौड़ व पावा में अटल प्रगति पथ स्वीकृत,कैबिनेट मंत्री कुमावत की अनुशंषा पर चार करोड़ रुपए मंजूर

Next Post
खौड़ व पावा में अटल प्रगति पथ स्वीकृत,कैबिनेट मंत्री कुमावत की अनुशंषा पर चार करोड़ रुपए मंजूर

खौड़ व पावा में अटल प्रगति पथ स्वीकृत,कैबिनेट मंत्री कुमावत की अनुशंषा पर चार करोड़ रुपए मंजूर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page