• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो कारों की भिड़ंत में 2 की मौत: 8 लोग घायल, दोनों गाड़ियों के बोनट के परखच्चे उड़े, आहोर वेदाना के पास हुआ हादशा, घायलों का तखतगढ़ में हुआ प्राथमिक उपचार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0
दो कारों की भिड़ंत में 2 की मौत: 8 लोग घायल, दोनों गाड़ियों के बोनट के परखच्चे उड़े, आहोर वेदाना के पास हुआ हादशा, घायलों का तखतगढ़ में हुआ प्राथमिक उपचार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/अमृत सिंह रावणा

जालोर-जालोर जिले में नेशनल हाईवे-325 (बालोतरा से सांडेराव) पर 2 कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 8 लोग घायल हैं।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के बोनट पिचक गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सीडेंट आहोर के बेदाना गांव के पास बुधवार दोपहर 3:45 बजे हुआ।

घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी तखतगढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गुजरात नंबर (GJ 34 N 6247) की KIA कारेंस और महाराष्ट्र नंबर (MH 05 CK 7613) की होंडा BR-V में भिड़ंत हुई। एयरबैग्स खुलने से KIA कारेंस में सवार लोगों की जान बच गई।

आहोर थाना कॉन्स्टेबल पुनीत देवासी ने बताया- होंडा BR-V कार में 10 लोग सवार थे। इनमें से जालोर के रामसीन निवासी वस्तीमल रावल और सायला निवासी श्याम रावल की मौत हो गई।

वहीं दिलावर (38) पुत्र रसूल भाई, भबूत सिंह (73) पुत्र गणपत सिंह, कविता (40), भरत सिंह (70), मोहनलाल (59), विमला देवी (55), मुगी देवी और हरीश (45) घायल हो गए।

Previous Post

पिंडवाड़ा में मजदूरों का फूटा गुस्सा, एस के खेतान कॉन्ट्रेक्टर कंपनी के खिलाफ 7 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

Next Post

पाली-मुख्यमंत्री यात्रा कार्यक्रम के दौरान रोहट क्षेत्र की 10 किमी परिधी में ड्रोन रहेंगे प्रतिबंध

Next Post

पाली-मुख्यमंत्री यात्रा कार्यक्रम के दौरान रोहट क्षेत्र की 10 किमी परिधी में ड्रोन रहेंगे प्रतिबंध

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page