कालन्द्री-तांत्रिक-भोपा द्वारा पिडिता को बहला-फुसलाकर अन्धविश्वास में लेकर उसके साथ बलात्कार कर फरार भोपा गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में प्रकरण सख्या 45 दिनांक 08.04.2026 धारा 127(2), 64 बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री में वांछित अभियुक्त रमेश उर्फ हमीराभाई पुत्र कालाभाई जाति ग्रासीया उम्र 55 वर्ष पेशा खेती निवासी पीपलावाली वाव पुलिस थाना दाता जिला बनासकांठा गुजरात को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः प्रार्थी ने रिपोर्ट पेश की कि ग्राम मेरमांडवाड़ा में कुए पर खेती का कार्य करता हूँ एवं कुंए के पास में दुसरे कुंए पर रमेश गरासिया खेती का कार्य करता है तथा रमेश गरासिया भोपा है एवं तांत्रिक कार्य करता है व मेरी बहन बीमार होने से मैंने रमेश गरासिया के पास दिनांक 28.03.2026 को शाम करीबन 8.00 बजे अकेली भेजी तथा मेरी बहन वहां पर जाने पर उसने झाडा आदि देकर कहा कि अब देर हो गई है. इसलिए मैं तुम्हें तुम्हारे कुंए पर छोडने आ जाता हूं। ऐसा कहकर रमेश गरासिया मेरी बहन को वहां से लेकर चला गया तथा वहां से चला जाने के बाद मेरी बहन को डरा धमका कर दूर अन्य किसी के खेत में झोपडे में लेकर गया तथा वहां जाकर मेरी बहन के साथ रमेश गरासिया ने बलात्कार किया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 45 दिनांक 08.04.2026 धारा 127(2), 64 बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
दौराने अनुसंधान घटनास्थल का निरीक्षण, मुस्तगीस, गवाहनों के बयान दर्ज किये गये। प्रकरण में अभियुक्त का केवल नाम होकर निवास का कोई पता नहीं होने से ढूंढने के काफी प्रयास किए लेकिन अभियुक्त का कोई पता नहीं चला फिर एक टीम बनाकर रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा आस-पास के खेतों में काम करने वाले आदिवासी लोगों व भोपो, तांत्रिको व पिण्डवाडा व आबूरोड क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समाज के लोगों, मुखबिरों से सम्पर्क कर तांत्रिक/भोपा के काम करने वाले व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त कर ऐसे करीबन 20 व्यक्तियो की लिस्ट बनाकर उनमें से अभियुक्त की जानकारी कर उसे नामजद कर आवल से फरार अभियुक्त रमेश उर्फ हमीराभाई पुत्र कालाभाई जाति ग्रासीया उम्र 55 वर्ष पेशा खेती निवासी पीपलावाली वाव पुलिस थाना दाता जिला बनासकांठा गुजरात को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के जुर्म स्वीकार करने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः- रमेश उर्फ हमीराभाई पुत्र कालाभाई जाति ग्रासीया उम्र 55 वर्ष पेशा खेती निवासी पीपलावाली वाव पुलिस थाना दाता जिला बनासकांठा गुजरात।
पुलिस टीमः-
1 भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री।
2. दिनेश कुमार सउनि पुलिस थाना कालन्द्री। (विशेष भुमिका)
3. विनोद कुमार कानि 594 पुलिस थाना कालन्द्री। (विशेष भुमिका)
4. मोतीलाल कानि न 569 पुलिस थाना कालन्द्री।
