• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-15 फीट से नीचे गिरा मजदूर, सिर में आई चोट, लोहे की चद्दर खोलते समय हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 28, 2026
in Local
0
पाली-15 फीट से नीचे गिरा मजदूर, सिर में आई चोट, लोहे की चद्दर खोलते समय हुआ हादसा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में 19 साल का मजदूर मंगलवार की दोपहर करीब 15 फीट की ऊंचाई से ईट-पत्थरों पर गिर गया। हादसा उस समय हुआ जब वह एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेज दिया गया।

जिस फैक्ट्री में आग लगी वहीं से गिरा

जानकारी के अनुसार पाली शहर के मंडिया रोड में एक फैक्ट्री में बीते दिनों आग लगी थी। दुर्घटना में हॉल पर लगीं लोहे की कुछ चद्दरें गिर गई थीं जबकि कुछ ऊपर ही रह गई थीं। मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र की बाबा रामदेव कॉलोनी का रहने वाला 19 साल का जितेन्द्र वहां काम कर रहा था। जितेन्द्र हॉल के ऊपर चढ़कर लोहे की चद्दरें उतार रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। जहां गिरा, वहां ईट और पत्थर पड़े हुए थे। उनके ऊपर गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई है। साथी मजदूर उसे इलाज के लिए तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Previous Post

पाली-करंट लगने से विवाहिता की मौत: खेत में काम करते समय तारों के टच हुई, सुरायता गांव में हादसा

Next Post

बीजापुर में कृषि बेरे पर लगी आग, बाड जली, अग्निशमन वाहन ने आग पर पाया काबू

Next Post
बीजापुर में कृषि बेरे पर लगी आग, बाड जली, अग्निशमन वाहन ने आग पर पाया काबू

बीजापुर में कृषि बेरे पर लगी आग, बाड जली, अग्निशमन वाहन ने आग पर पाया काबू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page