आबुरोड-कॉम्प्लेक्स से स्कूटी चुराता युवक CCTV में कैद:आबू रोड की पार्किंग से चोरी हुई स्कूटी, छात्र ने रिको थाने में रिपोर्ट दी
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबू रोड में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की स्कूटी पार्किंग से चोरी हो गई। इस संबंध में रिको पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना सोमवार को हुई।
महालक्ष्मी कॉलोनी निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उनकी स्कूटी उनका छोटा भाई प्रेमप्रकाश आबू सेंट्रल स्थित लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ले जाता था। वह हमेशा स्कूटी को लॉक लगाकर आबू सेंट्रल की पार्किंग में खड़ा करता था।
सोमवार को भी प्रेमप्रकाश स्कूटी लेकर लाइब्रेरी गया और उसे पार्किंग में लॉक लगाकर खड़ा किया। मध्यांतर के बाद जब वह टिफिन निकालने के लिए नीचे आया, तो स्कूटी अपनी जगह पर नहीं मिली। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिला।
दुर्गा प्रसाद ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी का लॉक किसी अन्य चाबी से खोलकर उसे चुरा लिया है। रिको पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

