• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जमीन-विवाद में बुजुर्ग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तारः जोधपुर में पहले बोलेरो से टक्कर मारकर गिराया, फिर तलवार से काट डाला था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने नाथड़ाउ के बुजुर्ग की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्य आरोपी खेतसिंह को पहले ही पकड़ चुकी है, जबकि अन्य आरोपी फरार थे, जिनमें से 2 आरोपी अब पकड़े गए हैं। आरोपियों ने 35 साल पुराने जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया था।

22 अप्रैल की शाम को मगसिंह राजपुरोहित अपने भतीजे सुल्तानसिंह के साथ मोटरसाइकिल पर कनोडिया पुरोहितान से नाथड़ाउ लौट रहे थे। रास्ते में खेतसिंह पुत्र चैनसिंह और उसके साथियों ने बोलेरो से टक्कर मारकर दोनों को गिरा दिया। फिर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर मगसिंह की हत्या कर दी। सुल्तानसिंह ने चामू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू हुई।

एसपी पी.डी. नित्या के निर्देश पर एएसपी भोपालसिंह लखावत, वृताधिकारी राजेन्द्रसिंह के सुपरविजन में चामू थानाधिकारी हनुमानराम और डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया की अगुवाई में टीमें गठित की गईं। साइबर टीम ने तकनीकी डेटाबेस तैयार किया। जगह-जगह दबिश देकर हरिसिंह (पुत्र चैनसिंह, कनोडिया पुरोहितान) और ओमसिंह (पुत्र चैनसिंह, कनोडिया पुरोहितान) को पकड़ लिया गया।

Previous Post

स्कूटी सवार डॉक्टर सांड से टकराई, गले में सींग घुसा, मौतः ज्यादा खून बहने से बच नहीं सकीं; गली में अंधेरा होने से हुआ हादसा

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल दाले सामान भाव पढे

Next Post
सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल दाले सामान भाव पढे

सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल दाले सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page