• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में बजरी-रायल्टी को लेकर दो पक्ष भिड़ेः कंपनी मैनेजर की गाड़ी रोकी, गालियां दीं; तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0
जालोर में बजरी-रायल्टी को लेकर दो पक्ष भिड़ेः कंपनी मैनेजर की गाड़ी रोकी, गालियां दीं; तीन घायल, एक की हालत गंभीर

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में सोमवार को बजरी रायल्टी और माफियाओं के बीच चल रहा विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। रतनपुरा रोड और आहोर चौराहे पर हुए दो अलग-अलग हमलों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों का जालोर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद एक युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पाली रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना सोमवार सुबह की है। रतनपुरा रोड ओवरब्रिज के पास बजरी रॉयल्टी कर्मियों और स्थानीय माफियाओं के बीच कहासुनी हो गई।

बजरी लीज धारक कंपनी ‘सलिल इन्फ्रा. प्रा. लि.’ के मैनेजर विरेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार, जब वह अकाउंटेंट के साथ लीज की ओर जा रहे थे, तब नरेश कुमार, ओमाराम और उनके साथियों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर गाली-गलौज की और बजरी के ट्रैक्टर न रोकने की धमकी दी।

आहोर चौराहे पर हमला और मारपीट

विवाद उस वक्त मारपीट में बदल गया जब सुबह 10 बजे आहोर चौराहे पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। माफिया पक्ष के ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि जब वे बाइक से जालोर आ रहे थे, तब बिना नंबर की कैंपर गाड़ी से उनकी बाइक को टक्कर मारी गई। इसके बाद आहोर चौराहे और आपेश्वर डेयरी के पास विरेन्द्र सिंह और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान नरेश माली के सिर पर गाड़ी का जैक मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।कंपनी मैनेजर सहित तीन घायल

इस खूनी संघर्ष में बजरी लीज प्रबंधक विरेन्द्र सिंह, नरेश माली और ओमप्रकाश घायल हुए हैं। नरेश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए पाली भेजा गया है। कंपनी पक्ष का दावा है कि बदमाशों ने उनकी कैंपर गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

जालोर कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरी माफियाओं और लीज धारकों के पुराने विवादों की भी जांच कर रही है।कोतवाली थानाधिकारी देवेन्द्र कछवाह ने बताया कि विवाद हुआ था। दोनों पक्ष का बजरी को लेकर पुराना विवाद भी सामने आया हैं। जिसकी जांच की जा रही हैं। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर दिया हैं।

Previous Post

पाली में गोदाम में आग से पिकअप जली: टेंट का सामान जलकर राख हुआ, लोहे की चादर और गेट तोड़ना पड़ा

Next Post

काकराडी ग्राम के अरडवा की अरावली पहाड़ियों में भीषण आग लगी जंगली जानवरों को खतरा, वनविभाग से कोई नही पहुचा, ग्रामीण कर रहे प्रयास

Next Post

काकराडी ग्राम के अरडवा की अरावली पहाड़ियों में भीषण आग लगी जंगली जानवरों को खतरा, वनविभाग से कोई नही पहुचा, ग्रामीण कर रहे प्रयास

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page