• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में युवक घायलः दादाल-तिलोडा के बीच स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बागौड़ा (जालोर)-बागोड़ा थाना क्षेत्र में दादाल और तिलोडा के बीच स्टेट हाईवे पर रविवार दोपहर एक बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार अशोक खान कोटवाल घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से बागोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर कर दिया गया।

अशोक खान अपनी बाइक से तिलोडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर के अचानक मुड़ने से बाइक उसकी चपेट में आ गई, जिससे जोरदार टक्कर हुई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही बागोड़ा थाने से एएसआई किसना राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

दो ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर की मौतः खलासी गंभीर घायल, केबिन पूरी तरह दबा; दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर-खलासी फरार, हाईवे पर जाम

Next Post

पाली-जेतपुर में पिकअप पलटी, 3 घायल: शादी से लौटते समय हुआ हादसा; खड़े ट्रेलर से टकराया था ट्रक, ड्राइवर की मौत

Next Post

पाली-जेतपुर में पिकअप पलटी, 3 घायल: शादी से लौटते समय हुआ हादसा; खड़े ट्रेलर से टकराया था ट्रक, ड्राइवर की मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page