• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर की मौतः खलासी गंभीर घायल, केबिन पूरी तरह दबा; दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर-खलासी फरार, हाईवे पर जाम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रविवार रात कांडला हाईवे पर सनवाड़ा और सिरोड़ी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर में एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुई, जिससे दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के दौरान लोहे का सरिया ड्राइवर के शरीर को चीरते हुए आर-पार हो गया। ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दब गया, जिससे ड्राइवर को बाहर निकालने का कोई मौका नहीं मिल पाया।

घायल को ग्रामीणों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अनादरा और सिरोही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल खलासी को ट्रेलर से बाहर निकाला गया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर-खलासी फरार

हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर यातायात को सुचारू करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Previous Post

तखतगढ-त्रिदिवसीय राजस्थान क्षेत्र की शिशुवाटिका परिषद एवं कार्यशाला आयोजित

Next Post

बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में युवक घायलः दादाल-तिलोडा के बीच स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

Next Post

बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में युवक घायलः दादाल-तिलोडा के बीच स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page