• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डबल ट्रैक बनाने से जोधपुर मंडल से होकर गुजरेंगी 4-ट्रेनें: 27 और 28 अप्रैल कई ट्रेनें परिवर्तित ट्रैक से चलेंगी, जानें क्या रहेगा रूट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा व सादुलपुर स्टेशनों के बीच डबल ट्रैक बनाने के चलते रेलवे ने ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया है। इस कारण 27 व 28 अप्रैल को रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई प्रमुख ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा। इस दौरान 4 ट्रेनें जोधपुर मंडल से होकर गुजरेंगी और मेड़ता बाइपास मार्ग का उपयोग करेंगी।उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार- यह कार्य ट्रेनों की गति बढ़ाने, लाइन क्षमता में सुधार और सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की अपडेटेड स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि रूट परिवर्तन के कारण समय में बदलाव संभव है।

इन ट्रेनों के मार्ग बदले

22471 लालगढ़-दिल्ली सराय: 27 व 28 अप्रैल को लालगढ़ से रवाना होकर यह ट्रेन बीकानेर-मेडता बाइपास-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी। रास्ते में नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना और नारनौल में ठहराव होगा।

22421 दिल्ली सराय-जोधपुरः 27 व 28 अप्रैल को दिल्ली सराय से रवाना होकर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग से संचालित होगी। नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा और मकराना में ठहराव दिया जाएगा।

22482 दिल्ली सराय-जोधपुर: 27 अप्रैल को रवाना होकर यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।पूर्वी भारत की ट्रेनें भी प्रभावित

12371 हावड़ा-बीकानेर: 27 अप्रैल को हावड़ा से रवाना

होगी, रेवाड़ी-जयपुर-मेड़ता बाइपास मार्ग से चलेगी। अलवर, बांदीकुई, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता बाइपास, नागौर और नोखा में ठहराव होगा।

12259 सियालदाह-बीकानेर: 27 अप्रैल सियालदाह से

रवाना होगी, इसी मार्ग से संचालित होगी।

12260 बीकानेर-सियालदाह एक्सप्रेसः 27 व 28 अप्रैल

को रवाना होगी, वह बीकानेर-मेड़ता बाइपास-जयपुर-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी।

अन्य प्रभावित ट्रेनें

19271 भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार: 27 अप्रैल को भावनगर

से रवाना होगी, वह मेड़ता रोड-बीकानेर-सूरतगढ़-बठिंडा मार्ग से संचालित होगी। नागौर, नोखा, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ और बठिंडा में इसका ठहराव रहेगा।

19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनसः 27 अप्रैल को जम्मू से

चलेगी, वह हिसार-रेवाड़ी-रींगस-डेगाना मार्ग से चलाई जाएगी। भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा और मकराना में ट्रेन का ठहराव होगा।

Previous Post

सोलर व्यापारी के साथ बीच सड़क पर मारपीट: लोहे के क्लिप से मुंह ओर गले पर वार किए, सोने की चेन भी तोड़ी

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page