चमत्कारी सोनगरी हनुमान जी का मेला आयोजित, प्रदेश के विभिन्न भागों से पहुचे श्रदालू
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के मालनु नाना के निकट चमत्कारी सोनगरी हनुमान जी का मेला हुआ आयोजित श्री सोनगिरी हनुमान जी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजा राम मीणा मालनु हनुमान जी के उपासक वक्ताराम मीणा ने बताया कि श्री सोनागरी हनुमान जी का मंदिर किसी परिचय का मोहताज नहीं यहां मेले के दिन मंदिर के समीप स्थित रेलवे ट्रैक से निकलने वाली विभिन्न ट्रेन भी मंदिर के सामने रुक कर या धीमी गति कर हॉर्न बजाकर निकलती है यह कहे की ट्रेन भी मेंले के दिन मंदिर के सामने आकर हॉर्न बजा कर मानो बाबा का जयकारा करती हो इस मंदिर के दर्शन के लिए प्रदेश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु पहुंचते हैं जिसमें जिन श्रद्धालु के मन्नत पूरी हो चुकी है वह बाबा का भोग चढाकर आराधना करते हैं वहीं कई लोग श्रद्धा से मन्नत मांगने पहुंचते हैं
सोनगिरी हनुमान जी मेले में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है वहीं सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था को लेकर नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा मय जाब्ता तैनात है वही सोनगिरी हनुमान जी के श्रद्धालु भी व्यवस्थाओं को बनाने में लगे हुए हैं

