सादड़ी-कुम्भलगढ़ अभ्यारण में तीसरे दिन भी आग ने विकराल रूप ले लिया
PALI SIROHI ONLINE
देसूरी(पाली)कुम्भलगढ़ अभ्यारण के सादडी रेंज क्षेत्र में तीसरे दिन भी आग ने विकराल रूप ले लिया धीरे धीरे हवाओ के साथ 50 से 60 हेक्टेयर क्षेत्र में फेल चुकी है आग वन विभाग ने शनिवार को दोपहर तक कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया था मगर दोपहर बाद हवाओ के कारण भूत मथारा व माल मथारा की पहाड़ियों तक आग ने अपनी जद में ले लिया आग के कारण वन्य जीवो पर खतरा मंडराने लगा है ।वन विभाग की टीम लगातार आग बुजाने का प्रयास कर रही है मगर सुखी घास व सुखी लकड़ियों के साथ हवाओ के कारण आग फैलती जा रही है ।जो वन विभाग के लिए परेशानी बनी हुई है

