PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/जय नारायण सिंह
पाली जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोश्वामी ने पाली जिलें में वर्तमान में भीषण गर्मी तथा आगामी दिवस में मौसम विभाग की अत्यधिक गर्मी (हीट वैव) की चेतावनी के मध्यनजर पाली जिलें में संचालित राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 08 तक विधार्थियों एवं जिलें में संचालित आगनवाड़ी केन्द्रो व बाल वाटिका के विधार्थियों हेतु समय प्रातः 07.30 बजे से 12.00 तक किया जाता है।
उक्त समय केवल विधार्थियों के लिए रहेगा। समस्त शिक्षकगण विद्यालय में नियमित उपस्थित रहेगे।अतः जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक, पाली को निर्देशित किया जाता है कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के सहयोग से जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालय में आदेश की पालना कराई जानी सुनिश्चित करे।
इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालय के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

