• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-घुंघरू की झंकार से थिरकते गैरिए गैर नृत्य का भव्य आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
तखतगढ-घुंघरू की झंकार से थिरकते गैरिए गैर नृत्य का भव्य आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

घुंघरू की झंकार से थिरकते गैरिए गैर नृत्य का भव्य आयोजन

चुन्डा गांव की गैर ने दी शानदार प्रस्तुति, नगरवासियों व भामाशाहों का मिला भरपूर सहयोग

तखतगढ 15 मार्च (खीमाराम मेवाडा)
तखतगढ़ नगर के नाग चौक स्थित हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात आयोजित गैर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग के साथ पारंपरिक वेशभूषा एव लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में नगर के बुजुर्ग, युवा शक्ति और महिला शक्ति ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। हनुमान सेवा समिति के मंडल अध्यक्ष वगताराम देवासी, उपाध्यक्ष तगाराम हीरागर, सदस्य चौथाराम चौधरी,भंवरलाल मीणा, रतन चौधरी, शंकरलाल सेन, इम्तियाज,शंकर लाल मीणा, सहित कई कार्यकर्ता आयोजन में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

भाद्राजून तहसील के चुन्डा गांव से आई गैर मंडली ने घुंघरू की झनकारो एवं ढोल और थाली की थाप पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में कई भामाशाहों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। दर्शकों ने अपनी आस्था अनुसार तन, मन और धन से योगदान देकर आयोजन को सफल बनाने में भागीदारी निभाई। तखतगढ़ के गेरियों ने भी पारंपरिक ढोल-थाली की थाप पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

अंत में हनुमान जी सेवा समिति के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा गेरियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और देर तक सांस्कृतिक माहौल का आनंद लेते रहे।

Previous Post

भीमाना में खेत में सो रही भेड बकरियों पर गिरा विद्युत तार, 57 भेड़ बकरियों की मौत, पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल

Next Post

सादड़ी-कुम्भलगढ़ अभ्यारण में तीसरे दिन भी आग ने विकराल रूप ले लिया

Next Post
सादड़ी-कुम्भलगढ़ अभ्यारण में तीसरे दिन भी आग ने विकराल रूप ले लिया

सादड़ी-कुम्भलगढ़ अभ्यारण में तीसरे दिन भी आग ने विकराल रूप ले लिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page