कैलाश नागौरा आत्महत्या मामला, बेटे दामाद के लिए 41.3 डिग्री में 4 दिन से न्याय मांग रहे 2 परिवार
PALI SIROHI ONLINE
पाली-41.3 डिग्री की भीषण गर्मी कलेक्ट्रेट के बाहर एक धरने पर बैठे हैं दो परिवार। दोनों परिवार 12 फरवरी को केशव नगर के नर्सिंगकर्मी कैलाश नागौरा के आत्महत्या प्रकरण में एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कैलाश की पत्नी, बेटा, माता-पिता व परिजन के साथ सास-ससुर भी धरने बैठे हैं।
भीषण गर्मी में भी केवल टेंट और पेड़ की छांव में बैठे परिवारों की एक ही उम्मीद है कि अब बेटे के आत्महत्या के आरोपी की गिरफ्तारी हो जाए। ढाई महीने बाद भी अभी तक आरोपी को लेकर पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। कैलाश के ससुर रमेश खिंची ने आरोप लगाएकि आरोपी शहर में 10 दिन पहले देखी गई। लोकेशन बदल-बदल कर फरारी काट रही है। बता दें कि मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत नर्सिंगकर्मी कैलाश नागौरा पुत्र चेतनदास नागौरा ने 12 फरवरी को धमकियों से से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। मरने सेपहले अपने फोन से वीडियो बनाकर अपने साथ हो रहे घटनाक्रम का विस्तृत रूप से ब्यौरा देते हुए आरोप लगाया था कि एक एएनएम ने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया है। मामले को लेकर परिजनों ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।
