• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नोक बिजोवा फाटक पर भक्ति में डूबा रानी, भव्य भजन संध्या संपन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0
नोक बिजोवा फाटक पर भक्ति में डूबा रानी, भव्य भजन संध्या संपन्न

PALI SIROHI ONLINE

नोक बिजोवा फाटक पर भक्ति में डूबा रानी, भव्य भजन संध्या संपन्न
नगराज वैष्णव

रानी क्षेत्र के नोक बिजोवा फाटक स्थित श्री मामाजी मंदिर में श्री उज्जैनी वीर मामाजी महाराज के नाम आयोजित भव्य भजन संध्या श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।
भजन संध्या में मनीष हटेला (रानी), हजारीमल किरवा, नारायण सीरवी एवं भजन गायिका जसु सीरवी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। कलाकारों की मधुर आवाज और भक्तिमय गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के मंच संचालन का दायित्व अशोक परिहार ने संभाला, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को शानदार तरीके से संचालित किया।
मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की गई थी, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। आयोजन के सफल संचालन में आयोजक मंडल एवं स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Previous Post

देसुरी-जीप की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत, दुर्घटना में जीप पलटी

Next Post

रानी तहसील में गौ सम्मान अभियान को लेकर जनजागरण तेज, घर-घर बांटे पीले चावल

Next Post
रानी तहसील में गौ सम्मान अभियान को लेकर जनजागरण तेज, घर-घर बांटे पीले चावल

रानी तहसील में गौ सम्मान अभियान को लेकर जनजागरण तेज, घर-घर बांटे पीले चावल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page