• April 25, 2026

पढे आज शनिवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष;शुभ अंक 7, शुभ रंग काला परेशानी दूर होने से राहत मिल सकती है। लक्ष्य के पुनर्निरीक्षण की आवश्यकता महसूस करेंगे। दिनचर्या में छोटे-मोटे बदलाव संभव हैं। किसी की मदद कर मन को संतोष एवं खुशी मिलेगी।

वृष;शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला,सकारात्मक सोच बड़ी सफलता दिला सकती है। आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा सहायक रहेगा। आप हर मुश्किल से उबर जाएंगे। नए प्रयोग कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे।

मिथुन;शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी  : :  कुछ लोग आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अपने संकोची स्वभाव के कारण अकेले पड़ सकते हैं। पारिवारिक खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। विनम्र रहें।

कर्क;शुभ अंक 9, शुभ रंग हराः कॅरियर में आपको नए मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में निकटता बढ़ेगी। मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पक्ष कमजोर रहेगा। मेहनत का लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह;शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : युवाओं को अध्ययन में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। काम में पहले से अधिक एकाग्रता और मेहनत की आवश्यकता रहेगी। कार्यस्थल पर नई मुश्किलें आ सकती हैं। धार्मिक आयोजन सफल रहेंगे।

कन्या;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : आज का दिन बेहतर परिणाम दिला सकता है। युवाओं को नए अवसरों की तलाश रहेगी। पारिवारिक उत्सवों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत के परिणाम दिखाई देने लगेंगे।

तुला;शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी: आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यों में सफलता मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। समझदारी से चलें तो समस्या का समाधान होगा। मित्रों से विवाद संभव है।

वृश्चिक;शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी : आज का दिन कामयाबी वाला रहेगा। परिवार का साथ सफलता दिला सकता है। आपकी कोशिशों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के समाधान के आसार हैं। धैर्य रखें।

धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा: आपको समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। पारिवारिक संबंधों को मन से निभाएंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता उभर सकती है। व्यर्थ विवादों के चलते मन अशांत रहेगा

मकर;शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल पर बदलावों के सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। मित्रों के साथ वक्त बिताकर खुशी मिलेगी। दौड़-धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे।

कुंभ;शुभ अंक 7, शुभ रंग भूराः चल रहे कामों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा कर नुकसान उठाएंगे। छोटी-छोटी बातों से रिश्तों में दरार आ सकती है। शांत रहें।

मीन;शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : राह में आ रही हर बाधा दूर हो सकती है। प्रियजन की दूरी मन को खिन्नता देगी। अनुशासन की कमी से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

You cannot copy content of this page