विधावाड़ी क्षेत्र में बालिका छात्रावास का शिलान्यास: संतों के सानिध्य में 51 लाख का सहयोग, हाईटेक लाइब्रेरी बनेगी
PALI SIROHI ONLINE
विधावाड़ी क्षेत्र में बालिका छात्रावास का शिलान्यास: संतों के सानिध्य में 51 लाख का सहयोग, हाईटेक लाइब्रेरी बनेगी
नगराज वैष्णव
रानी विधावाड़ी क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालिका छात्रावास का शिलान्यास गादीपति संत तुलसाराम महाराज एवं संत दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संतों के आशीर्वचन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर क्षेत्र के भामाशाहों ने 51 लाख रुपये का सहयोग दिया, जिससे छात्रावास निर्माण कार्य को गति मिलेगी। संतों ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिका शिक्षा समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।
प्रस्तावित छात्रावास में आधुनिक सुविधाओं के साथ हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे छात्राओं को उन्नत अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल को शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।

