• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-कालाबोर में पत्नी की चाकू मारकर हत्या: आंतें बाहर निकलने से मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत, पति घटनास्थल से फरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
सरुपगंज-कालाबोर में पत्नी की चाकू मारकर हत्या: आंतें बाहर निकलने से मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत, पति घटनास्थल से फरार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के कालाबोर में गुरुवार को आपसी विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने फरार पति की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इसरा निवासी सुबाराम का अपनी पत्नी खेतु देवी से मामूली कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर सुबाराम ने घर में रखा चाकू उठाया और पत्नी पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से खेतु देवी वहीं गिरकर तड़पने लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी को मृत देखकर सुबाराम घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना अधिकारी गंगा प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। शव को स्वरूपगंज सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है और मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

थानाधिकारी गंगा प्रसाद ने बताया कि हत्या करीब 3 बजे के बाद की गई थी, लेकिन परिजनों ने शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक दो-तीन दिन पहले ही ससुराल आया था और यहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद उसने आक्रोश में आकर चाकू मारा। एक ही चाकू के वार से महिला का पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर निकल गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुका था।मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि हत्या के आरोपी सुबाराम की पहली पत्नी से तीन साल का एक बेटा है। सुबाराम और खेतु देवी ने तीन-चार महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था।

Previous Post

अणगौर में झोपड़ी में आग लगने से घरेलू सामान जलाः पास बंधी गाय बुरी तरह झुलसी, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

Next Post

रानी रेलवे स्टेशन पार्किंग विवाद: मारपीट के बाद सिरवी समाज का ज्ञापन, 4 दिन में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

Next Post

रानी रेलवे स्टेशन पार्किंग विवाद: मारपीट के बाद सिरवी समाज का ज्ञापन, 4 दिन में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page