• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अणगौर में झोपड़ी में आग लगने से घरेलू सामान जलाः पास बंधी गाय बुरी तरह झुलसी, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
अणगौर में झोपड़ी में आग लगने से घरेलू सामान जलाः पास बंधी गाय बुरी तरह झुलसी, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-अणगौर गांव में गुरुवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें रखा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। पास बंधी एक गाय बुरी तरह झुलस गई, जिसका इलाज शुरू कर दिया गया है। हालांकि, झोपड़ी में मौजूद बच्चे सुरक्षित रहे।जानकारी के अनुसार उपला खेड़ा निवासी केवला राम गरासिया अणगौर निवासी गणपत सिंह देवड़ा के खेत में रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। इसके झोपड़ी बन रखी थी।

गुरुवार दोपहर बाद अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से करीब 15 मिनट पहले केवला राम का बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। परिजनों ने तुरंत बच्चों को साथ लिया और खेत की ओर चले गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

बताया गया कि झोपड़ी में चूल्हा भी नहीं जल रहा था, फिर भी आग लग गई। तेज हवा के कारण आग कुछ ही सेकंड में पूरी झोपड़ी में फैल गई और देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया। झोपड़ी में रखा अनाज, घरेलू सामान और कपड़े सहित सब कुछ नष्ट हो गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही खेत मालिक गणपत सिंह देवड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत डॉक्टर को बुलाकर झुलसी हुई गाय का इलाज शुरू करवाया और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

Previous Post

रेलवे ने गर्मी में यात्रियों को दी बड़ी राहत 16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे लगाए,आवागमन में मिलेगी विशेष सुविधा

Next Post

सरुपगंज-कालाबोर में पत्नी की चाकू मारकर हत्या: आंतें बाहर निकलने से मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत, पति घटनास्थल से फरार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page