• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मैष शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामीः कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। नए सौदे हाथ आने से लाभ संभव है। लेकिन, भाग्य के भरोसे रहे तो बड़ी योजना हाथ से निकल सकती है।

वृष;शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला पूजा-पाठ एवं आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम से उत्साहित रहेंगे। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता दूर होगी। कूटनीति से लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल: भूमि, भवन अथवा वाहन क्रय संभव है। उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता मिल सकती है। राजकीय मामले सुलझेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे

कर्क;शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी: मुश्किल काम सहज ही पूरे होंगे। कारोबारी विस्तार की संभावना है। नए संपकों का लाभ मिल सकता है। किसी से कहासुनी होने से मन अशांत रहेगा। वैचारिक गतिरोध दूर होने की उम्मीद है।

सिंह शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा: सामूहिक कामों में सबके सहयोग से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। राजकीय मामलों को वक्त पर सुलझा लें। नई योजनाओं की शुरुआत की संभावना है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट महसूस करेंगे।

कन्या शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद साझेदारी में लाभ के आसार हैं। व्यापारिक सौदे हाथ आने से लाभ संभव है। जल्दबाजी में चूक हो सकती है। मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे।

तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी कार्यस्थल पर अनुकूलता बनेगी। कारोबारी विस्तार में आ रही बाधाएं परेशान करेंगी। विवादास्पद मामले सुलझेंगे। नजदीकी लोग ही धोखा दे सकते हैं। अधिकारियों से टकराव टालने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : अनावश्यक संदेह और तनाव से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। नए संपकों में सावधानी बरतें। सोच-समझकर निवेश करें।

धनु;शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी अनजान पर भरोसा भारी पड़ सकता है। पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च की संभावना बनेगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। खानपान में सावधानी बरतें। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर;शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : विपरीत माहौल में समझौता करना लाभदायक रहेगा। परिश्रम का लाभ मिल सकता है। जोखिम के कामों से दूर रहें, नुकसान का भय बनेगा। राजकीय कार्यों के चलते यात्रा के योग बनेंगे।

कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : धन लाभ के आसार हैं। खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से हासिल कर सकते हैं। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। बातचीत से उलझे मामले सुलझा लेंगे। मित्रों का सहयोग प्रगति में सहायक रहेगा।

मीन;शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : अपनी योग्यता का सही समय पर प्रदर्शन कर बड़ा लाभ ले सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में खर्च का मन बनेगा। जरूरत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर सकते हैं। धैर्य रखें।

Previous Post

तखतगढ-आज 12 बजे तखतगढ़ पहुचेगै सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर

Next Post

पढे सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव

Next Post
पढे सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव

पढे सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page